Janjgir Big News FIR : मूर्ति को तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. हसौद क्षेत्र के धमनी गांव में बालचंद तालाब के पास अज्ञात व्यक्ति ने मूर्ति को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त किया है. मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 के तहत केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धमनी के पूर्व सरपंच हुलास किशोर साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि धमनी गांव के बालचंद तालाब के पास में बनी भगवान ठाकुर देव की मूर्ति को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे धमनी गांव के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा है. इस तरह तोड़फोड़ की घटना से गांव वाले आक्रोशित हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

फिलहाल, मामले में हसौद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है और पतासाजी में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!