Indian Railways: छत्‍तीसगढ़, महाराष्‍ट्र, गुजरात राज्‍यों का सफर होगा और भी आसान, इन ट्रेनों में रेलवे कर रहा व‍िशेष इंतजाम, जानें पूरा डिटेल..

नई द‍िल्‍ली: भारतीय रेलवे (Indian Railways) की ओर से इन द‍िनों ट्रेनों में उमड़ रही यात्र‍ियों की अत‍िर‍िक्‍त भीड़ को काबू करने और उनको सुव‍िधा देने पर व‍िशेष बल द‍िया जा रहा है. इस द‍िशा में उत्‍तर पश्‍च‍िम रेलवे (North Western Railway) की ओर से यात्रियों की सुविधा हेतु दो जोड़ी ट्रेनों में थर्ड एसी और द्वितीय शयनयान श्रेणी के अत‍िर‍िक्‍त कोचों की अस्थाई बढ़ोतरी करने का न‍िर्णय ल‍िया है.

 



 

 

 

रेलवे की ओर से यह सुव‍िधा राजस्‍थान के भगत की कोठी और बीकानेर से छत्‍तीसगढ़ के ब‍िलासपुर और महाराष्‍ट्र के दादर के ल‍िए संचाल‍ित ट्रेनों में शुरू की जा रही है ज‍िससे यात्र‍ियों का रेल सफर और आसान व आरामदायक बन सकेगा. इस सुव‍िधा का व‍िशेष लाभ छत्‍तीसगढ़ के अलावा महाराष्‍ट्र, गुजरात, मध्‍यप्रदेश और राजस्‍थान राज्‍यों के खास शहरों का सफर करने वाले यात्र‍ियों को म‍िल सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्‍ता कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेलवे द्वारा लम्बी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोड़ी रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है जोक‍ि न‍िम्‍नानसुार प्रभावी रहेगी:-

 

1. ट्रेन संख्या 20843/20844, बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर रेलसेवा में बिलासपुर से दिनांक 15.08.22 से 30.08.22 तक तथा भगत की कोठी से दिनांक 18.08.22 से 03.09.22 तक 01 थर्ड एसी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

 

2. ट्रेन संख्या 14707/14708, बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 28.08.22, 29.08.22 व 30.08.22 को एवं दादर से दिनांक 29.08.22, 30.08.22 व 31.08.22 को 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!