Janjgir News : मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हॉकी मैदान जांजगीर से निकाली गई सद्भावना रैली, बड़ी संख्या में शामिल हुए हॉकी खिलाड़ी, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान से सद्भना रैली निकाली गई. यह रैली मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस और राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में निकली गई. इस रैली में हॉकी खिलाड़ी बड़ी संख्या में शामिल हुए.



दरअसल, हॉकी मैदान से निकली रैली केरा रोड होते हुए कचहरी चौक पहुंची और फिर नारा लगाते हुए खिलाड़ी हॉकी मैदान पहुंचे. इसके बाद मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया और प्रतिभाशाली 50 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. इसके उपरांत मेजर ध्यानचंद की स्मृति में हॉकी लीग प्रतियोगिता का फायनल मैच खेला गया और खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में महिला सशक्तिकरण के अंर्तगत कम्युनिटी सर्विस प्रोजेक्ट का हुआ समापन, मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी उमेश कश्यप हुए शामिल, सायबर क्राइम से बचाव की दी जानकारी

इस मौके पर हॉकी के पूर्व हॉकी खिलाड़ी दिनेश शर्मा, जिला हॉकी संघ के गोपेश्वर कहरा, सतीश शर्मा समेत अन्य लोग और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे.

error: Content is protected !!