Janjgir Student RoadBlock : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया चक्काजाम, मौके पर पहुंची एसडीएम और टीआई, चंद्रपुर मुख्यमार्ग पर 2 घंटे तक लगा रहा जाम, पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी

जांजगीर-चाम्पा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 5 वर्ष से निर्माणाधीन कॉलेज भवन में पढ़ाई जल्द शुरू कराने एवं प्राध्यापकों की कमी को लेकर चंद्रपुर मुख्यमार्ग पर 2 घंटे तक चक्काजाम किया. चक्काजाम की सूचना के एसडीएम और टीआई पहुंची, जहां विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झूमाझटकी भी हुई. यहां कॉलेज भवन की समस्या को लेकर छात्र-छात्राओं में जमकर आक्रोश नजर आया.दरअसल, स्वामी आत्मानंद स्कूल एवं कॉलेज दोनों एक ही भवन में संचालित हो रहा है, जिससे कॉलेज के विद्यार्थियों को काफी असुविधा होती है. साथ ही. कॉलेज में प्राध्यापको की कमी भी बनी हुई है, जिसे लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने चंद्रपुर मुख्यमार्ग पर चक्काजाम किया.

 



इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

सूचना के बाद मौके पर डभरा एसडीएम दिव्या अग्रवाल पहुंची और 5 सितंबर से निर्माणाधीन कॉलेज भवन में कॉलेज संचालित करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपना चक्काजाम समाप्त किया.

आपको बता दें, कॉलेज भवन का कार्य कई साल से अटका है, जिससे भवन का निर्माण पूर्ण नहीं हो सका है और कॉलेज के छात्रों को स्कूल भवन में पढ़ाई करनी पड़ रही है. यह प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है, क्योंकि अफसरों का ठेकेदार पर लगाम नहीं रहा, जिसके चलते भवन निर्माण में देरी हुई और कॉलेज की पढ़ाई, भवन में शुरू नहीं हो सकी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!