JanjgirChampa Farming : भादो के महीने में फलों से लदा आम, सिवनी के किसान रामाधार घर घर बांट रहे फलों के राजा आम, महिलाएं बना रही अचार

जांजगीर-चाम्पा. फलों का राजा आम इस समय चाम्पा शहर से लगा सिवनी गांव के रेशम विभाग के आफिस के पीछे प्रगतिशील किसान रामाधार देवांगन के आंगन में अभी भी भादों के महीने में आम के फलों से लदा हुआ है. साफ-सुथरा हरा रंग का कच्चा ताजा आम की तुड़ाई करके किसान रामाधार देवांगन घर-घर जाकर बांट रहे हैं.

 



इस समय कच्चे आम पाकर लोग इस आम का प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं ताज़ा आम का गंगे मईय्या स्व सहायता समूह की महिलाएं अचार बनाकर ताज़ा अचार बेच रही हैं. आम का अचार, जिसे छत्तीसगढ़ी में अथान कहा जाता है, जिसका बाजार में बहुत अधिक मांग है. इस समय चार सौ रूपये आम का अथान बहेराडीह का समूह बेच रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

समूह की सचिव पुष्पा यादव, एसबीआई आरसेटी जांजगीर से सब्जी खेती, नर्सरी प्रबंधन और अचार बनाने का प्रशिक्षण लेने के पश्चात् आम का अचार नहीं, बल्कि खड़ी आम का अथान बनाई है, जिसका इस समय चार सौ रूपये किलो में बेचकर अच्छा आमदनी ले रही हैं.

बाजार में नहीं मिलता ऐसा अथान
आपको बाजार में रंग बिरंगी केमिकल से भरपूर अचार-बड़ी आसानी से मिल जाते हैं, मगर आम का बिना कलर और केमिकल का अथान बहेराडीह के किसान स्कूल में मिलेगा. इस अचार में स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले न तो कलर डाला गया है और न ही किसी प्रकार का केमिकल, इसलिए लोग खूब पसंद करते हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!