JanjgirChampa News : नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी NSUI के जिलाध्यक्ष की तत्काल गिरफ्तारी को लेकर BJYM के कार्यकर्ताओं ने SP कार्यालय पहुंचकर ASP को सौंपा ज्ञापन

जांजगीर-चाम्पा. भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज एसपी कार्यालय पहुंचकर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले NSUI के जिलाध्यक्ष अंकित सिसोदिया की तत्काल गिरफ्तारी कर जेल भेजने को लेकर एएसपी को ज्ञापन सौंपा गया.

 



इस दौरान जांजगीर भाजयुमो के अध्यक्ष दिनेश राठौर, महामंत्री सोनू यादव, जिला प्रशिक्षण प्रमुख गोलू दुबे, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख योगेश सिंह राणा, सदस्य देवव्रत देवांगन, चाम्पा महामंत्री विक्रांत बघेल, प्रदीप राठौर, गजेंद्र कर्ष मौजूद रहे.

इस दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने कहा कि विगत दिनों एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अंकित सिसोदिया के ऊपर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है. घटना के बाद अकलतरा पुलिस अंकित सिसोदिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था, लेकिन एफआईआर के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है. इससे ऐसे आरोपियों का मनोबल बढ़ावा है, इसलिए उसको तत्काल जेल दाखिल किया जाए और उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

आपको बता दें कि जिस दिन रात में एफआईआर हुई, उस दिन आरोपी अंकित सिसोदिया अकलतरा में खुलेआम घूम रहा था और फेसबुक अकाउंट से जन्माष्टमी पर्व पर लाइव भी था, लेकिन इस वक्त पुलिस ने गिरफ्तारी करने रुचि नहीं ली. पुलिस की इस कार्यप्रणाली को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि पुलिस ने आरोपी को भागने का पूरा मौका दिया. पुलिस चाहती तो एफआईआर के बाद गिरफ्तारी कर सकती थी. लोग कह रहे हैं कि कोई आम व्यक्ति होता तो अभी तक जेल की हवा खाते रहता. इस मामले में एफआईआर करने भी पुलिस ने लेटलतीफी की और जब दबाव बढ़ा तो महिला अपराध को देखते हुए कई घन्टे बाद एफआईआर दर्ज की थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!