JanjgirChampa News : किसान स्कूल में किया जाएगा ध्वजारोहण, गोठान को गोद लेने वाली नम्रता होंगी सम्मानित, किसानों को भी किया जाएगा सम्मानित

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ में पहला महिला जनप्रतिनिधि नम्रता नामदेव, जिन्होंने बलौदा ब्लॉक में विकास से कोसों दूर एक छोटा सा गांव बहेराडीह के गौठान को गोद लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों के मदद से मॉडल गौठान बनाई, जिनका आज 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस और आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बहेराडीहवासियों द्वारा हमर किसान उत्पादक कंपनी एफपीओ के तत्वाधान में और स्वयंसेवी संस्थान रेस्टोरेंशन फाउंडेशन के मार्गदर्शन पर किसान स्कूल में सम्मानित किया जाएगा. इससे पूर्व वे गोठान में ध्वजारोहण करेंगी.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

इसी तरह बहेराडीह के गौठान को मॉडल गौठान बनाने वाले स्व सहायता समूह के अलावा क़ृषि क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ काम करने जिले के प्रगतिशील किसान भी सम्मानित होंगे. किसान स्कूल बहेराडीह में जिले के प्रगतिशील किसान और एफपीओ के अध्यक्ष श्यामलाल राठौर द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा.

किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव व एफपीओ के डायरेक्टर रामाधार देवांगन ने बताया कि हमारे जिले में पत्रकार रहे स्व. कुंजबिहारी साहू जी स्मृति में 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसान स्कूल में ‘कृषक सम्मान समारोह’ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिले के प्रगतिशील किसानों को आमंत्रित किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

उन्होंने बताया कि क़ृषि क्षेत्र में नवाचार का काम करने और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले किसानों का समय-समय पर किसान स्कूल में कृषक सम्मान समारोह आयोजित होता रहेगा.

error: Content is protected !!