JanjgirChampa News : प्रवेश द्वार की भारत माता प्रतिमा के पास स्वतंत्रता दिवस पर नहीं फहरा तिरंगा

जांजगीर-चाम्पा. एक तरफ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा फहराने की मुहिम चल रही है, वहीं सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा लगातार सरकारी, सार्वजनिक जगहों एवं घरों में तिरंगा फहराने की अपील की जा रही है, लेकिन इस मुहिम में ग्राम पंचायत कोसमन्दा के जिम्मेदार लोगों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है.

 



कोसमन्दा गांव के प्रवेश द्वार के ऊपर भारत माता की प्रतिमा लगी है, जहां झंडा लगाने के लिए लंबी लकड़ी भी लगी है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस के दिन भी भारत माता के पास तिरंगा नहीं फहर सका, जबकि हर घर तिरंगा फहराने की अपील की जा रही है. बावजूद, ग्राम पंचायत के जिम्मेदार लोगों ने भारत माता के पास झंडा फहराने की सुध नहीं ली.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

मामले को लेकर कोसमन्दा गांव के सरपंच गजाधर कौशिक ने कहा है कि झंडा लगाया गया था, जो हवा में उड़ गया. सरपंच के इस जवाब पर प्रश्न चिन्ह लग गया है, जब भारत माता के पास तिरंगा फहराने लंबी लकड़ी लगी है, वहां झंडा लगने के बाद उड़ कैसे सकता है ? स्थानीय लोगों का कहना है कि भारत माता की प्रतिमा के पास तिरंगा फहराया ही नहीं गया है. ऐसे में इस लापरवाही पर कई सवाल खड़े हो गए हैं ? स्थानीय लोगों में भी इस मसले को लेकर जमकर चर्चा हो रही है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!