कॉफी विद करण 7ः ‘क्वालिटी सेक्स’ के सवाल पर इस एक्ट्रेस ने कुछ यूं दिया जवाब, करण की हो गई बोलती बंद

नई दिल्ली। ‘कॉफी विद करण 7’ के पांचवे एपिसोड का प्रोमो आ चुका है। इस बार आमिर खान और करीना कपूर खान शो में पहुंचे। अगर अक्षय कुमार और सामंथा रुथ प्रभु वाले एपिसोड को छोड़ दिया जाए तो करण जौहर ने अपने इस शो में हर सेलेब से उनकी सेक्स लाइफ और निजी जिंदगी के बारे में सवाल जरूर पूछे हैं। करीना और आमिर खान भी जब ‘कॉफी विद करण 7’ में पहुंचे तो फिल्ममेकर ने उन्हें भी नहीं बख्शा।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

कॉफी विद करण का प्रोमो सामने आते ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि करण जौहर करीना से पूछते हैं, कि बेबीज होने के बाद क्या क्वालिटी सेक्स एक मिथक होता है या फैक्ट..? करण जौहर के इस सवाल पर करीना उनकी टाँग खींचते हुए मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि ‘तुम्हें पता नहीं होगा।’ करीना के इस जवाब पर करण थोड़ा अनकंफर्टेबल हो जाते हैं और उनसे कहते हैं कि मेरी मां ये शो देखती हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

Related posts:

error: Content is protected !!