और बढ़ सकता है आपकी जेब पर बोझ, RBI के इस फैसले से बढ़ेगी EMI, इस दिन होगा ऐलान

नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई के बीच हाल ही में एलपीजी की कीमतों में कटौती ने जनता को थोड़ी राहत दिलाई। इस बीच खबर आ रही है कि आज से भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक शुरू होने वाली है। आज से शुरू हो रहे इस बैठक में केंद्रीय बैंक नीतिगत फैसले करेगा, जिसका ऐलान RBI गवर्नर शक्तिकांत दास 5 अगस्त को करेंगे।

 



मिली जानकारी के अनुसार आज से शुरू होने वाले इस बैठक में रेपो रेट को लेकर चर्चा की जाएगी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि 3 से 5 अगस्त के बीच होने वाली इस बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक Repo Rate में इजाफा कर सकता है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

गौरतलब है कि इससे पहले भी मौद्रिक नीति समिति की बैठक में RBI ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी। हर दो महीने पर होने वाली MPC की बैठक की शुरुआत आज से हो रही है।

इतना बढ़ाया जा सकता है रेपो रेट

विशेषज्ञों की माने तो जिस प्रकार पिछले बार RBI ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी, इस बारे भी हो सकती है। संभावना है कि इस बार रिजर्व बैंक रेपो रेट में 0.25 से 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है।

बताया जा रहा है कि महंगाई दर लगातार कई महीनों से केंद्रीय बैंक के तय लक्ष्य से ऊपर है। इसके चलते ही इसपर काबू पाने के लिए मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में रेपो रेट में इजाफा करने का फैसला किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

लगातार बढ़ोतरी से 4.90 फीसदी हो गया रेपो रेट

बता दें महंगाई दर लगातार कई महीनों से केंद्रीय बैंक के तय लक्ष्य से ऊपर है। खुदरा महंगाई दर लगातार 7 फीसदी से अधिक बनी हुई है। अगर केंद्रीय बैंक रेपो रेट में इजाफा करता है, तो बैंक लोन पर लगने वाले ब्याज दर में बढ़ोतरी कर सकते हैं।

रिजर्व बैंक ने मई में 0.40 फीसदी और जून में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इसके साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें लगातार बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट 4.90 फीसदी हो गया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!