ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

जांजगीर-चाम्पा. मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर भारतवर्ष में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर के निदेशक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के उपस्थिति में किया गया.

 



राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में क्रीड़ा शिक्षक आशीष राउत एवं शिक्षिका सुश्री किरण सिंह के नेतृत्व में लागोरी, कबड्डी इत्यादि खेलकूद कराकर एवं बच्चों को मेजर ध्यानचंद जी के जीवन परिचय व राष्ट्रीय खेल दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

विद्यालय के विद्यार्थियों नें प्रतिभागी बन अपने क्रीड़ा कौशल एवं विवेक का प्रदर्शन किया व आनंद लिया.
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी छात्रों के साथ खेलकर अपने बालक्रीड़ा का भरपूर आनंद लिया.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!