भूल भुलैया 2 के बाद एक बार… फिर बड़े पर्दे पर धूम मचाने आ रही ये जोड़ी, एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी एक बार फिर से एक साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएगे। आपको बता दे कि कियारा ने भूल भुलैया 2 में कार्तिक संग काम किया था और अब फिल्म सत्यप्रेम कथा में फिर से साथ काम करने जा रही है।

 



इस बात की जानकारी खुद कार्तिक ने कियारा के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर फिल्म से फर्स्ट लुक मोशन फोटो शेयर कर दी है। कार्तिक ने बताया है कि फिल्म का टाइटल ‘सत्यनारायण की कथा’ से बदलकर ‘सत्यप्रेम की कथा’ कर दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Dhamtari Police Transfer News : 1 SI, 3 ASI समेत 14 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने किया बड़ा फेरबदल...देखिए पूरी सूची...

कार्तिक आर्यन ने ‘सत्यप्रेम की कथा’ से कियारा के साथ का फर्स्ट लुक मोशन फोटो शेयर कर लिखा, “हैप्पी बर्थडे कथा। तुम्हारा सत्यप्रेम। फोटो में कार्तिक ग्रे टी-शर्ट के साथ ब्लैक जैकेट और कियारा व्हाइट टॉप पहने नजर आ रही हैं। फोटो के साथ बैकग्राउंड में फिल्‍म का एक रोमांटिक म्‍यूजिक भी बज रहा है।

फिल्म को 2023 में किया जाएगा रिलीज

आपको बता दे कि हाल ही में कियारा कि आई फिल्म जुग जुग जीयो ने बॉक्स ऑफिस पर 81.37 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। इस फिल्म में उनके साथ वरूण धवन लीड रोल में थे। फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है वही इस को फिल्म का डायरेक्शन समीर विद्वांस ने किया है मिली जानकारी के अनुसार यह फिल्म सिनेमाघरो में अगले साल 2023 में रिलीज किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Rajnandgaon Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 ASI सहित 26 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने जारी किया ट्रांसफर लिस्ट...देखिए

Related posts:

error: Content is protected !!