OnePlus Nord N20 SE लॉन्च, कीमत 16 हजार से कम, जानें फीचर्स. पढ़िए..

वनप्लस (OnePlus) ने अपने स्मार्टफोन OnePlus Nord N20 SE को लॉन्च कर दिया है. OnePlus Nord N20 SE कंपनी की नॉर्ड सीरीज का नया स्मार्टफोन है. यह कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन भी है. OnePlus Nord N20 SE में एंड्रॉयड 12 दिया गया है. बता दें, इससे पहले OnePlus Nord CE 2 Lite 5G कंपनी का सबसे सस्ता फोन था, जिसकी कीमत 19,999 रुपये है.

 



 

 

OnePlus Nord N20 SE में डुअल स्पीकर के साथ बड़ी डिस्प्ले दी गई है. कहा जा रहा है कि OnePlus Nord N20 SE, Oppo A57 4G का री-ब्रांडेड वर्जन है, जो कुछ दिन पहले ही थाईलैंड में लॉन्च हुआ है. इस फोन में फास्ट चार्जिंग के साथ बड़ी बैटरी भी मिलती है. आइए इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Double Murder Arrest : डबल मर्डर और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 माह की मासूम बच्ची की गला घोंटकर की थी हत्या...पूरी खबर पढ़िए...

 

 

OnePlus Nord N20 SE के स्पेसिफिकेशन
और की कीमत

OnePlus Nord N20 SE फिलहाल चीन में लॉन्च हुआ है. OnePlus Nord N20 SE की कीमत 199 डॉलर (करीब 15,800 रुपये) है. इसके अलावा इस स्मार्टफोन की बिक्री 8 अगस्त से चीन में शुरू हो रही है. बता दें, OnePlus Nord N20 SE अलीएक्सप्रेस पर लिस्ट हो चुका है. OnePlus ने अपने इस स्मार्टफोन को ब्लू ऑसिस और सेलेटियल ब्लैक में मार्केट में उतारा है. भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, QR पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर आरोपी हो जाता था फरार, कार जब्त
error: Content is protected !!