PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना को लेकर सरकार ने किया बड़ा ऐलान!

पीएम आवास के लाभार्थी हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें. सरकार ने पीएम आवास को लेकर बड़ा ऐलान किया है. सरकार के इस ऐलान के बाद आप सभी को बड़ा फायदा मिलेगा. प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण (PMAY-G Scheme) को 2024 तक जारी रखने को मंजूरी मिल गई है. आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट.

 



 

 

 

पीएम आवास योजना को लेकर बड़ा ऐलान

गौरतलब है कि सरकार ने PM आवास योजना- ग्रामीण के तहत 2.95 करोड़ पक्के मकान अलॉट करने का लक्ष्य रखा है. अब तक लगभग 2 करोड़ पक्के आवास बना कर दिए गए हैं. लेकिन अब भी कई ऐसे परिवार बाकी हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को 2024 तक जारी रखने को मंजूरी दी गई है. इससे लाखों ग्रामीणों को बड़ा फायदा होगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

सरकार ने दी जानकारी

सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इस योजना में केंद्र सरकार का कुल खर्च 1,43,782 करोड़ रुपये होगा और इसमें नाबार्ड को लोन के इंट्रेस्ट पेमेंट के लिए 18,676 करोड़ रुपये शामिल है. दरअसल, सरकार इस योजना के जरिए पहाड़ी राज्यों को भी 90 फीसदी और 10 फीसदी के आधार पर पेमेंट करती है. जबकि बाकी केंद्र और राज्यों का 60 फीसदी और 40 फीसदी पेमेंट होता है. जबकि केंद्र शासित प्रदेशों में सरकार 100 फीसदी पैसे खर्च करती है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

शौचालय बनाने के लिए भी मिलता है पैसा 

गौरतलब है कि सरकार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय बनाने के लिए 12,000 रुपये देती है, जो भवन निर्माण के अलावा दिया जाता है. इस योजना के तहत हर परिवार के लिए पक्का मकान, पानी, बिजली और शौचालय उपलब्ध करवाने का सरकार का संकल्प पूरा हो रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!