Prakriti Rakhi Tyohar : बहेराडीह की महिलाएं आज मनाएंगी प्रकृति राखी त्योहार, पेड़-पौधों को राखी बांधकर लोगों को पर्यावरण का संरक्षण करने देंगी सन्देश, छग महिला आयोग की सदस्य शशिकांता भी होंगी शामिल, समूह की महिलाएं लगाएंगी बिहान बाजार

जांजगीर-चाम्पा. जिले के जैविक क़ृषि ग्राम बहेराडीह में आज 10 अगस्त, बुधवार को यहाँ की महिलाएं प्रकृति राखी त्यौहार मनाएंगी और महिलाओ द्वारा साग सब्जी, फल फूल के अवशेष से बनाई गई रंग बिरंगी आकर्षक राखियो का विक्रय हेतु बिहान बाजार का आयोजन करेंगी। इस त्यौहार में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के सदस्य सुश्री शशिकांता राठौर भी शामिल होंगी।



इस सम्बन्ध में नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन बहेराडीह के अध्यक्ष साधना यादव, सचिव पुष्पा यादव ने बताया कि बलौदा जनपद उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव के नेतृत्व में उनके गोद ग्राम बहेराडीह के किसान स्कुल परिसर में आज सुबह 9 बजे से अपरान्ह 11बजे तक प्रकृति राखी त्यौहार मनाया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ पेड़ पौधों को ग़ुलाल, बंदन से टीका लगाकर आरती किया जायेगा। फिर महिला स्व सहायता समूह की महिलाओ द्वारा अपने हाथों से साग सब्जी, फल फूल के अवशेष से बनाई गई रंग बिरंगी आकर्षक राखी पहनाएंगी। तत्पश्चात पेड़ पौधों को लड्डू भेंट कर भारत के लोगों को पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देंगी। वहीँ पेड़ पौधों की सुरक्षा को लेकर लोगों को शपथ दिलाएंगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara Big News : नगर पालिका अध्यक्ष का जल संचयन सत्याग्रह, तालाब के पास अनिश्चितकालीन अनशन में बैठी अध्यक्ष, ...ये है मांग... डिटेल में पढ़िए...

इस अवसर पर बहेराडीह गांव की महिलाओ द्वारा बनाई गई प्राकृतिक राखिया का प्रदर्शनीय का आयोजन भी किया जायेगा। बिहान बाजार में राखियो के अलावा उनके अन्य उत्पादों को भी विक्रय हेतु स्टॉल लगाए जायेंगे। प्रकृति राखी त्यौहार का शुभारम्भ पिछले साल जिले के प्रगतिशील किसान व हमर संगवारी किसान उत्पादक कंपनी एफपीओ के डायरेक्टर रामाधार देवांगन और दीनदयाल यादव के मार्गदर्शन में किया गया था। मगर इस बार यहाँ की महिलाएं भाई बहन के बीच पवित्र रिश्ता का पर्व रक्षाबंधन को दो दिन मनाये जाने की तैयारी पूरी कर ली हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Rescue : जंगल से भटककर हिरण पहुंचा मड़वा गांव, वन अमला ने रेस्क्यू किया, ग्रामीणों की जुट गई थी भीड़...

पहले दिन हम सभी जीव जंतुओ को जीवन देने वाले पेड़ पौधों को राखी पहनाएंगी और दूसरे ही दिन बहने अपने भाई के कलाई में राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाएंगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के एफएलसीआरपी रेवती यादव, सक्रिय महिला ललिता यादव, बैंक मित्र सुमित्रा यादव ने प्रकृति राखी त्यौहार में जिले में महिला जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी महिलाओ, मितानिनो को शामिल होने का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बुंदेली गांव में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा के मुख्यातिथ्य हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों को अनुशासन एवं टीम भावना से खेलने किया प्रोत्साहित

error: Content is protected !!