इस दिग्गज खिलाड़ी ने दिया संन्यास लेने का संकेत, सामने आई ये बड़ी वजह…पढ़िए

न्यूयॉर्क. अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने कहा कि वह 23 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के बाद टेनिस से दूरी बनाने को तैयार है जहां उनका ध्यान व्यावसायिक हितों के साथ अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बारे में सोचने पर होगा।

 



सेरेना ने ‘वॉग पत्रिका’ में अपने लेख में बताया, ‘‘ मैं इस महीने 41 साल की हो जाउंगी और मुझे दूसरी चीजों को समय देना होगा। ’’

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

टेनिस की महानतम खिलाड़ियों में शामिल सेरेना ने कहा कि वह संन्यास शब्द को पसंद नहीं करती हैं और अपनी जिंदगी के इस मोड़ पर ‘ टेनिस के इतर दूसरी चीजों में बेहतर होने पर ध्यान देने के बारे में सोच रही हैं, यह चीजें उनके लिए काफी अहम हैं।’’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

सेरेना अमेरिकी ओपन की तैयारियों के तहत टोरंटो में नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट में खेल रहीं हैं।

error: Content is protected !!