भारत में एक बार फिर वापस आ रहा है TikTok!  पढ़ें सारे अपडेट्स.

आज हम सभी अपने स्मार्टफोन पर कई सारे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं और ऐसे भी ऐप्स होते हैं जिन्हें हम सिर्फ अपने मनोरंजन के लिए इस्तेमाल करते हैं. इन ऐप्स में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और शॉर्ट वीडियो ऐप्स शामिल हैं. कुछ समय पहले, भारत में कई सारे चीनी ऐप्स बैन (Chinese Smartphone Apps Banned in India) कर दिए गए थे. इन ऐप्स में जिसका बंद होना लोगों को सबसे ज्यादा खला था, वो टिकटॉक (TikTok) है. काफी समय से लोग इस ऐप को मिस कर रहे हैं. अगर आप भी इन लोगों में से एक हैं तो हम आपको बता दें कि ये ऐप एक बार फिर भारत में वापसी कर सकता है. आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं..

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

 

 

 

भारत में एक बार फिर वापस आ रहा है TikTok!

कुछ महीनों पहले टिकटॉक की कंपनी बाइटडांस (Bytedance) मुंबई की एक कंपनी से बात कर रही थी कि किस तरह टिकटॉक (TikTok) को भारत में दोबारा लॉन्च किया जाए. अब, गेमिंग कंपनी, स्काइस्पोर्ट्स (Skyesports) नए कन्फर्म कर दिया है कि टिकटॉक भारत में वापस आ रहा है यानी एक बार फिर भारत में लोग इस शॉर्ट वीडियो ऐप को यूज कर सकेंगे.

 

 

कन्फर्म हुई खबर

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

आपको बता दें कि स्काइस्पोर्ट्स (Skyesports) के सीईओ, शिव नंदी (Shiv Nandy) ने यह कहा है कि सूत्रों की मानें तो ये कन्फर्म हो चुका है कि टिकटॉक (TikTok) भारत में एक बार फिर वापसी कर रहा है. शिव नंदी का कहना है कि अगर ऐसा हुआ तो वीडियो गेम BGMI भी 100% भारत में वापस आएगा. कुछ महीनों पहले एक रिपोर्ट में यह कहा गया था कि Bytedance हीरानन्दानी ग्रुप से बात कर था, कि वो भारत में इस वीडियो शेरिंग प्लेटफॉर्म को वापस लेकर आयें. फिलहाल भारत सरकार ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!