ट्वीटर ने मानी यूजर का डाटा खतरे में, अब सफाई में कही ये बात

माइक्रो ब्लॉगिग प्लेटफॉर्म ‘ट्वीटर ने यह स्वीकार किया है कि पिछले साल कई यूजर्स के खातों की प्राइवेसी उस समय जोखिम में पड़ गई थी, जब उसके सॉफ्टवेयर में मौजूद खामी का दुर्भावना से भरे किसी शख्स ने फायदा उठाया था।

 



हालांकि, ट्विटर ने उस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है कि इस तकनीकी खामी की वजह से दुनिया भर के करीब 54 लाख यूजर्स से जुड़े आंकड़े की ऑनलाइन बिक्री के लिए पेशकश की गई है। लेकिन उसने यह माना है कि इस सेंधमारी में उसके यूजर्स प्रभावित हुए थे।

टेक्निल एरर को बताई वजह

विचारों के आदान-प्रदान के एक प्लेटफॉर्म के रूप में ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले लोगों से जुड़े ब्योरे का इस तरह खतरे में पड़ना बेहद चिंताजनक है। इसकी वजह यह है कि तमाम ट्विटर खाताधारक सुरक्षा वजहों से अपनी पहचान का खुलासा नहीं करते हैं, क्योंकि उन्हें दमनकारी अधिकारियों के उत्पीड़न का डर होता है।

अमेरिकी नेवल एकेडमी के डेटा सुरक्षा विशेषज्ञ जेफ कोसेफ ने इस पर अपने ट्वीट में कहा कि छद्म नाम वाले ट्विटर अकाउंट का इस्तेमाल करने वाले कई लोगों के लिए यह स्थिति बहुत बुरी है।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

ट्विटर ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि उसके सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी से किसी व्यक्ति को लॉग-इन करते समय यह तय करने की मंजूरी मिल गई कि कोई खास फोन नंबर या ई-मेल किस मौजूदा ट्विटर खाते से जुड़ा हुआ है।

ऐसा होने से खाताधारकों का खुलासा आसानी से हो सकता है. हालांकि, ट्विटर ने इस घटना से प्रभावित हुए खाताधारकों की संख्या के बारे में जानकारी न होने का दावा करते हुए कहा कि कोई भी पासवर्ड जाहिर नहीं हो पाया था।

ट्विटर के एक प्रवक्ता ने ई-मेल के जरिये कहा कि वे इसकी पुष्टि कर सकते हैं कि इसका वैश्विक असर पड़ा था। लेकिन वे इसमें प्रभावित हुए लोगों की सटीक संख्या या उनके स्थान के बारे में स्पष्ट तौर पर नहीं बता सकते हैं।

डिजिटल गोपनीयता की वकालत करने वाले समूह रिस्टोर प्राइवेसी ने पिछले महीने जारी एक रिपोर्ट में कहा था कि इस सॉफ्टवेयर गड़बड़ी से जुटाए गए ब्योरे को एक लोकप्रिय हैकिंग मंच पर 30,000 डॉलर में बेचा जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

एसे सामने आई थी बात

पिछली जनवरी में ट्विटर के सॉफ्टवेयर में मौजूद इस खामी की तरफ इशारा एक सुरक्षा शोधकर्ता ने किया था। इसके लिए उसे 5,000 डॉलर का इनाम भी दिया गया था। बाद में ट्विटर ने कहा कि जून 2021 के सॉफ्टवेयर अपडेट के दौरान आई इस खामी को फौरन ठीक कर दिया गया। ट्विटर ने अपने बयान में कहा कि यूजर्स से जुड़े आंकड़े की बिक्री होने के बारे में उसे पता चला है।

उसने कहा कि एक बुरे व्यक्ति ने इस खामी को दुरुस्त करने के पहले ही इसका फायदा उठाया था। इसके साथ ही ट्विटर ने कहा कि वह अपने खाताधारकों को इस मामले में प्रभावित होने की घटना से अवगत करा रहा है।

कंपनी ने कहा कि वे यह सूचना इसलिए जारी कर रहे हैं क्योंकि वे प्रभावित होने वाले हर खाते की पुष्टि नहीं कर सकते हैं। खासकर छद्म नाम से ट्विटर अकाउंट संचालित करने वाले लोगों का हमें विशेष ध्यान है क्योंकि सरकार एवं अन्य पक्षों के निशाने पर लिए जा सकते हैं। ट्विटर ने यूजर्स को अपनी पहचान छुपाकर रखने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

इसके साथ ही उसने लोगों से अपने ट्विटर अकाउंट में सार्वजनिक रूप से ज्ञात फोन नंबर या ईमेल पता का ब्योरा न देने की गुजारिश भी की है। ट्विटर ने कहा कि अगर आप फर्जी नाम वाला ट्विटर अकाउंट चलाते हैं तो हम ऐसी घटना की वजह से पैदा होने वाले जोखिमों को समझते हैं. हमें ऐसी घटना होने का गहरा खेद है।

error: Content is protected !!