आपको भी रेलवे में करना है सफर, स्‍टेशन जाने से पहले चेक कर लें कैंसिल ट्रेनों की लिस्‍ट

नई दिल्‍ली: आपको सफर पर निकलना है और ट्रेन की कंफर्म टिकट के साथ सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं तो भी स्‍टेशन जाने से पहले इस खबर को पढ़ लीजिए. आज रेलवे ने सौ से भी ज्‍यादा ट्रेनों को पूरी तरह कैंसिल कर दिया है. ऐसे में संभव है कि आपकी ट्रेन भी कैंसिल हो और आपको अपनी यात्रा रद्द करनी पड़े.

 



 

 

 

रेलवे ने आज विभिन्‍न कारणों से 133 ट्रेनों को कैंसिल किया है. इसमें से 106 ट्रेनों को तो पूर तरह कैंसिल कर दिया गया है, जबकि 27 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है. लिहाजा आप भी रेलवे स्‍टेशन जाने से पहले कैंसिल ट्रेनों की लिस्‍ट चेक कर लीजिए, हो सकता है कि आपकी ट्रेन भी आज रद्द हो गई हो. ऐसे में अनावश्‍यक परेशानी से बचने के लिए यह सावधानी बरतना जरूरी है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

इन ट्रेनों में भी आज सफर मुश्किल
रेलवे ने ट्रेनों को कैंसिल करने के साथ 14 ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया है. ऐसे में हो सकता है कि अब ये ट्रेन आपके मनमाफिक स्‍टेशन से न गुजरे. परेशानी से बचने के लिए इन ट्रेनों का नया रूट भी जानना जरूरी है. इसके अलावा रेल विभाग ने 6 ट्रेनों को रीशिड्यूल कर दिया है. यानी अब ये ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय के बजाए नए समय पर रवाना होगी.

 

 

इस वजह से कैंसिल की गईं ट्रेनें
कई राज्‍यों में इस समय भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है. आज कैंसिल की गई ट्रेनों में ज्‍यादातर महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिमी बंगाल जैसे राज्‍यों से गुजरने वाली थीं. इसके अलावा कई बार ट्रैफिक ब्‍लॉक की वजह से भी ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ता है. महाराष्‍ट्र के गोंदिया में यात्री और मालगाड़ी ट्रेन के बीच हुई टक्‍कर की वजह से इस रूट पर संचालन प्रभावित हुआ और छत्‍तीसगढ़-राजस्‍थान के बीच चलने वाली ट्रेनों पर असर पड़ा.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

कैसे चेक करें कैंसिल ट्रेनों की लिस्‍ट
आईआरसीटीसी और नेशनल ट्रेन इन्‍क्‍वायरी सिस्‍टम मिलकर रोजाना कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्‍ट जारी करते हैं. लिहाजा आप भी घर बैठे आसान स्‍टेप फॉलो कर रद्द हुई ट्रेनों की लिस्‍ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको  वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद Exceptional Trains के ऑप्‍शन पर क्लिक करके कैंसिल, रीशिड्यूल और डायवर्ट ट्रनों की लिस्‍ट मिल जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!