ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश मैच में बने 610 रन, रोमांचक मुकाबले में…इस टीम ने मारी बाजी…पढ़िए

जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हरारे में खेला गया। इस मैच को मेजबान टीम ने 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।



टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम जिम्बाब्वे से टी20 सीरीज में मिली 1-2 की हार का बदला लेने के इरादे से उतरी थी।

टॉप ऑर्डर के चार बल्लेबाजों के अर्धशतक के दम पर मेहमान टीम ने निर्धारित 50 ओवर में बोर्ड पर 2 विकेट के नुकसान पर 303 रन लगाए। ऐसा लग रहा था कि इस विशाल स्कोर के आगे जिम्बाब्वे जल्द ढेर हो जाएगा।

मगर सिकंदर राजा और इनोसेंट कैया के शतक के दम पर मेजबानों ने यह लक्ष्य 10 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया। सिकंदर राजा को उनकी 135 रनों की नाबाद पारी के चलते मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

इसे भी पढ़े -  IPL 2026 से पहले BCCI सख्त, कैच के नियमों को लेकर कप्तानों को दी चेतावनी

जिम्बाब्वे ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। बांग्लादेश कप्तान तमीम इकबाल (62) के अलावा लिटन दास (81), अनामुल (73) और मुश्फिकुर रहीम (52*) के अर्धशतकों के दम पर पहली पारी में 300 रनों का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहा, लिटन दास 89 गेंदों पर 81 रन की पारी खेलकर रिटायर हर्ट हुए थे।

304 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। पहले दो ओवर में टीम ने कप्तान रेजिस चकबवा और तारिसाई मुसकंडा का विकेट खो दिया था, वहीं तीसरा झटका उन्हें 62 के स्कोर पर वेस्ली मधेवेरे के रूप में लगा जो 27 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए।

इसे भी पढ़े -  BCCI ने वेस्‍टइंडीज, श्रीलंका, जिम्‍बाब्‍वे और ऑस्‍ट्रेलिया सीरीज का किया एलान, एक क्लिक में देखें पूरा शेड्यूल

जिम्बाब्वे के लिए उस समय यह रन चेज मुश्किल हो गई थी, मगर इसके बाद सिकंदर राजा ने इनोसेंट कैया मिलकर चौथे विकेट के लिए 192 रनों की साझेदारी कर ना सिर्फ टीम को मुश्किल से निकाला बल्कि जीत भी दिलाई।

सिकंदर राजा ने 109 गेंदों पर 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 135 रनों की नाबाद पारी खेली, वहीं इनोसेंट कैया ने 122 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 110 रन बनाए। सीरीज का दूसरा मुकाबला 7 अगस्त को खेला जाना है।

इसे भी पढ़े -  IPL 2026 से पहले BCCI सख्त, कैच के नियमों को लेकर कप्तानों को दी चेतावनी

error: Content is protected !!