Anupama Upcoming Twist: पारितोष की बेवफाई से सदमे में पहुंची किंजल, “अनुपमा” उठाएगी ये कदम?

नई दिल्ली: छोटे पर्दे का मशहूर शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में इन दिनों नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. शो की टीआरपी भी आसमान छू रही हैं. शो में आजकल तोषु के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को दिखाया जा रहा है. अनुपमा के साथ-साथ पूरे परिवार को पारितोष के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चल चुका है. तोषु के धोखा देने से किंजल सदमे में पहुंच चुकी है और वह अकेले बैठ पुरानी यादें देखकर आंसू बहा रही है.

 



 

 

 

 

शो में आएगा ये ट्विस्ट

अनुपमा में अब तक आपने देखा कि शाह परिवार किंजल की बेटी के नामकरण सेरेमनी की तैयारी में जुटा हुआ है. वहीं, दूसरी ओर किंजल को धोखा देकर पारितोष कहीं और इश्क के पेच लड़ा रहा है. परितोष की करतूतें धीरे-धीरे पूरे परिवार के सामने आ चुकी हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

 

 

किंजल का हुआ बुरा हाल

इसके बाद वनराज ने परितोष को घर से बाहर कर दिया है, जिसके बाद हमेशा की तरह अनुपमा पर सारा गुस्सा निकालती है. वह अनुपमा पर बेटे का घर तोड़ने का आरोप लगाती है. किंजल अपने पति पारितोष की बेवफाई से सदमे में पहुंच गई है. उसका रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

 

 

अनुज देगा अनुपमा का साथ

वहीं, दूसरी ओर अनुप, अनुपमा को संभालने की कोशिश कर रहा है. ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि किंजल इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाएगी और वह अपनी जान लेने की कोशिश करेगी. इतना ही नहीं वह बेटी की जिम्मेदारी भी नहीं निभा पाएगी. अब सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है वह ये कि क्या अनुज इस दौरान अनुपमा का साथ देगा या नहीं?

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!