Zwigato Trailer Out: डिलीवरी बॉय बनकर घर-घर खाना पहुंचाते नजर आए कपिल शर्मा, ‘ज्विगाटो’ का 1 मिनट 39 सेकेंड का ट्रेलर जीत लेगा दिल. देखिए…

Kapil Sharma Film Zwigato Trailer Out: कॉमेडियन कपिल शर्मा को कई बार अपने स्क्रीन पर लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट करते हुए देखा होगा. लेकिन इस बार कपिल बतौर एक्टर एक डिलीवरी बॉय की कहानी लेकर आए हैं. इस फिल्म का नाम Zwigato है. जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म के 1 मिनट 39 सेकेंट के ट्रेलर में कपिल शर्मा डिलीवरी बॉय की प्रोफेशनल और निजी जिंदगी को कुछ इस तरह से परोसते दिखाई दे रहे हैं कि आप ट्रेलर में खो से जाएंगे. कपिल शर्मा की ‘ज्विगाटो’ फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा है और अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है.

 



 

 

 

 

घर-घर खाना पहुंचाते नजर आए कपिल शर्मा

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

1 मिनट 39 सेकेंड के इस ट्रेलर में कपिल शर्मा एक डिलीवरी बॉय की जिंदगी को बेहतरीन तरीके से पेश करते नजर आए. इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि डिलीवरी बॉय लोगों को खाना पहुंचाकर उनका पेट तो भरता है लेकिन उसकी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में निजी लाइफ को बैलेंस करना मुश्किल हो जाता है. कपिल इस फिल्म में शादीशुदा दिखाए गए हैं. जहां पर हर कोई कपिल को डिलीवरी का काम छोड़कर दोबारा फैक्ट्री में काम करने को कहता हुआ नजर आ रहा है.

 

 

 

परिवार के साथ समय बिताने के लिए स्ट्रगल करता डिलीवरी बॉय

ट्रेलर में दिखाया गया है कि जहां एक ओर कपिल अपनी पत्नी और बच्चे को वक्त देने की कोशिश करता नजर आ रहे हैं तो वहीं पत्नी शहाना भी कपिल का हाथ बटाने के लिए उसकी मर्जी के बगैर नौकरी करने चली जाती है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

 

https://www.instagram.com/reel/Cirm11GDge3/?utm_source=ig_web_copy_link

 

 

इस ट्रेलर के आखिरी सीन में दिखाया जाता है कि ऑर्डर कैंसिल होने पर डिलीवरी बॉय के ऊपर किस तरह से फर्क पड़ता है. ट्रेलर में कपिल का एक डायलॉग काफी जबरदस्त है. जिसमें वो कहते हैं- ‘मैनेजमेंट कहता है इंसेन्टिव के पीछे भागो, कभी शिकायत ना करो और अच्छे लड़के की तरह बर्ताव करो.’ यानी कि डिलीवीर बॉय की जिंदगी किस तरह से इंसेटिव और रेटिंग के बीच गुजरती है ये दिखाया गया है. इस फिल्म में कपिल शर्मा बतौर लीड एक्टर हैं तो वहीं इस फिल्म का निर्देशन नंदिता दास ने किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!