Anushka & Virat: पति विराट कोहली पर अनुष्का शर्मा ने लुटाया प्यार, लिखा दिल को छूने वाला कैप्शन. पढ़िए…

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) की गिनती पावर कपल में होती है। सोशल मीडिया पर अक्सर विराट और अनुष्का एक दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते रहते हैं। वहीं दूसरी ओर दोनों रियल लाइफ में एक दूसरे को काफी सपोर्ट भी करते हैं और हमेशा एक दूजे के साथ खड़े रहते हैं। इस बीच अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पति विराट कोहली के लिए एक ‘मिसिंग हबी’ पोस्ट लिखा है, जिसे फैन्स और सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं।



 

 

 

क्या है अनुष्का का इंस्टा कैप्शन
अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पति विराट कोहली के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने एक रोमांटिक कैप्शन भी लिखा है। अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, ‘दुनिया उज्जवल, रोमांचक, अधिक मजेदार लगती है, इन जैसी खूबसूरत जगहों पर या यहां तक कि जब इस व्यक्ति के साथ एक होटल बायो-बबल में शामिल हो जाओ, पति को बहुत ज्यादा मिस करने वाला पोस्ट।’ अपने कैप्शन में अनुष्का ने #MissingHubby भी लिखा है। अनुष्का के इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं और खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दर्राभांठा में नरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य, तालाब के बीच वरुण देव की खंभा की गई स्थापना, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की पूजा-अर्चना

 

 

 

कैसा है सोशल मीडिया रिएक्शन..
अनुष्का और विराट, फोटो में विंटर क्लोथ्स में नजर आ रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड भी काफी प्यारा है, पीछे समंदर दिख रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स अनुष्का के इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। अनुष्का के इस पोस्ट पर विराट ने भी रिएक्ट किया है और कमेंट में इनफिनिटी और दिल का इमोजी बनाया है। अनुष्का के पोस्ट पर रणवीर सिंह, जरीन खान और करण वाही सहित कई सेलेब्स ने कमेंट किया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुष्का के इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटाया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

 

 

 

देखिए तस्वीरें..

https://www.instagram.com/p/CinhRc1skDW/?utm_source=ig_web_copy_link

 

‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी अनुष्का
बात अनुष्का शर्मा के सिनेमाई करियर की करें तो उन्होंने कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थीं। फिल्म में अनुष्का के साथ ही कटरीना कैफ और शाहरुख खान नजर आए थे। वहीं अनुष्का जल्दी ही ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित एक स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म है।

इसे भी पढ़े -  SANKALP बजट, समावेशी और संतुलित विकास का प्रतीक : लोकेश साहू

error: Content is protected !!