छत्तीसगढ़ बड़ी खबर: JCCJ विधायक धर्मजीत सिंह निष्कासित, पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित, ये रही वजह…पढ़िए

रायपुर. विधायक धर्मजीत सिंह को जोगी कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। JCCJ अध्यक्ष रेणु जोगी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। धर्मजीत सिंह को JCCJ विधायक दल के नेता से हटाने के लिए JCCJ अध्यक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष को खत लिखा है। उन्हें 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। अब रेणु जोगी विधायक दल की नेता होंगी।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : 30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार, अकलतरा क्षेत्र में आबकारी विभाग ने की कार्रवाई...

आरोप है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें निष्कासित किया गया है। कई बार यह आरोप भी लगा है पार्टी के संस्थापक अजीत जोगी के निधन के बाद से अमित जोगी पार्टी को अपने हिसाब से चलना चाहते हैं, लेकिन धर्मजीत सिंह की वजह से ऐसा नहीं कर पा रहे थे।

इसे भी पढ़े -  CG Big Fraud Arrest : 1.54 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, क्रिप्टो करेंसी एवं USDT ट्रेडिंग में 25-30% मुनाफे का लालच देकर किया था ठगी

error: Content is protected !!