It’s Romantic: बहू की उम्र की हसीना के साथ रोमांटिक हो गए 63 साल के नागार्जुन, एक्ट्रेस ने शेयर कर दीं तस्वीरें. देखिए तस्वीरें…

Akkineni Nagarjuna Sonal Chauhan Romance: साउथ के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन (Akkineni Nagarjuna) बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान (Sonal Chauhan) के साथ बहुत जल्द फिल्म ‘द घोस्ट’ (The Ghost) में दिखाई देने वाले हैं. कुछ ही दिनों पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिएक्शन मिला है. वहीं अब फिल्म के कुछ और स्टिल्स सामने आए हैं जिनमें नागार्जुन और सोनम चौहान के बीत काफी इंटेंस कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है.

 



 

 

 

बेहद सिजलिंग है कैमिस्ट्री

ये पहली बार है जब नागार्जुन और सोनल चौहान साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखाई देने वाले हैं. हालांकि फिल्म से सामने आई इन तस्वीरों को देखने के बाद साफ है कि ये जोड़ी अपने जबरदस्त कैमिस्ट्री से दिलों पर राज करने के लिए तैयार है. सामने आई इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक्टर अक्किनेनी नागार्जुन सोनल चौहान को बाहों में लिए दिखाई दे रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

https://www.instagram.com/p/CimEWfMMoMj/?utm_source=ig_web_copy_link

 

 

रोमांटिक सिंगल है गाना

ये तस्वीरें फिल्म के गाने ‘वेगम’ की हैं. ये मूवी का रोमांटिक सिंगल है. पोस्टर को शेयर करने के साथ ही सोनल ने लिखा, ‘रोमांस के लिए तैयार हो जाइए. रोमांटिक सिंगल ‘वेगम’ 16 सितंबर को रिलीज किया गया. पोस्टर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. इनकी रोमांटिक कैमिस्ट्री को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

https://www.instagram.com/p/Cifa67mvgHb/?utm_source=ig_web_copy_link

 

इंटरपोल अधिकारी के रोल में नागार्जुन

इस फिल्म में नागार्जुन के किरदार की बात करें तो इंटरपोल अधिकारी के रोल में नजर आने वाले हैं. मूवी में उनका जबरदस्त एक्शन और रोमांस देखने के लिए मिलने वाला है. तो वहीं, सोनल एक सख्त पुलिस वाली प्रिया की भूमिका में नजर आएंगी. मूवी की स्टारकास्ट के बारे में बात की जाए तो इसमें काजल अग्रवाल, सोनल चौहान, नागार्जुन के अलावा गुल पनाग, अनिखा सुरेंद्रन, मनीष चौधरी, रवि वर्मा और श्रीकांत अय्यंगार भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे. फिल्म का निर्देशन प्रवीण सत्तारू ने किया है. ये फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगाी.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!