भारती सिंह ने अनुपमा बनकर फनी अंदाज में बोले डायलॉग, पतले-दुबले हर्ष लिंबाचिया बने वनराज शाह

Ravivaar with Star Parivaar: टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर रहने वाले शो अनुपमा (Anupamaa) की कहानी और इसके डायलॉग घर-घर में पॉपुलर हो चुके हैं। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर इस शो में आने वाले उतार-चढ़ाव दर्शकों का इसमें रुझान बनाए रखते हैं। हाल ही में टीवी शो Ravivaar with Star Parivaar में भारती सिंह (Bharti Singh) ने रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सामने ही अनुपमा (Anupamaa) का रोल किया और हर्ष लिंबाचिया वनराज शाह के किरदार में नजर आए।

 



 

 

 

भारती ने अनुपमा बनकर जमाया रंग
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने शो के कुछ सबसे मशहूर डायलॉग अपने अंदाज में बोलकर उन्हें सुपर फनी बना दिया। हर्ष और भारती को फनी अंदाज में अनुपमा के डायलॉग बोलते देखकर रुपाली गांगुली भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। सेट पर मौजूद हर कोई खिलखिलाकर हंस पड़ा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला प्रभारी बने कवि वर्मा, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, कवि वर्मा ने कहा, 'युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम', शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

 

 

 

हर्ष लिंबाचिया बने फनी वनराज शाह
जहां वनराज शाह का किरदार निभाने वाले एक्टर सुधांशु पांडे को हर्ष की एक्टिंग देखकर अपनी हंसी रोकनी पड़ी वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा का रोल प्ले करने वाली प्रणाली राठौर को ये एक्ट खूब फनी लगा। बता दें कि अनुपमा पिछले कई महीनों से टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर बना हुआ है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

 

 

देखिए वीडियो..

https://www.instagram.com/reel/CiosRWXDy0j/?utm_source=ig_web_copy_link

 

 

 

क्या है टीवी शो ‘अनुपमा’ का कॉन्सेप्ट?
रिश्तों और अपनी जिम्मेदारियों से जुड़ी एक सशक्त मां की कहानी सुनाता ये धारावाहिक जहां समाज के कई संवेदनशील मुद्दों को छेड़ता है वहीं कई बार इसमें खूब सारी मौज मस्ती भी होती है जिसके जरिए रंजन शाही दिखाने की कोशिश करते हैं कि चीजें चाहे जितनी भी खराब हो जाएं, आखिरकार एक परिवार, परिवार ही होता है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 वन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची....

Related posts:

error: Content is protected !!