ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में विश्वकर्मा जयंती मनाया गया

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर के मंदिर में विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना कर पंडित के द्वारा मंत्रोंचारण के साथ विश्वकर्मा जयंती मनाया गया। विद्यालय प्रांगण के प्रार्थना सभा में कक्षा-दसवीं की छात्रा भूमि मोदी के द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया।

 



17 सितंबर के दिन हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा के जन्मोत्सव के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। भगवान विश्वकर्मा को सम्पूर्ण विश्व के रचयिता के रूप जाना जाता है प्राचीन समय में उन्होंने ही मंदिरों, देवताओं के महल, अस्त्र-शस्त्रों का निर्माण किया था मान्यता अनुसार इस दिन विशेष रूप से औजारों की पूजा की जाती है। विद्यालय में सभी स्कूल वाहनों की साफ-सफाई कर पूजा अर्चना व प्रसाद वितरण किया गया।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

विद्यालय के डायरेक्टर आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में किया गया इस पूजा में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं व वाहन चालक, परिचालक तथा अन्य स्टॉफ की उपस्थित रही।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!