Cricketer’s Love Story: इस भारतीय खिलाड़ी ने मुस्लिम लड़की से रचाई थी शादी, दुनिया की नहीं की परवाह

शिवम दुबे ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंजुम खान से पिछले साल 16 जुलाई को शादी की थी. दोनों की लव स्टोरी काफी फिल्मी. शिवम ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी.

 



शिवम दुबे-अंजुम खान ने हिंदू-मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की थी. शिवम ने ट्विटर (Twitter) पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थी. उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘हमने प्यार से प्यार किया जो मोहब्बत से ज्यादा था. और अब हमारी हमेशा की जिंदगी शुरू होती है, जस्ट मैरिड 16-07-2021.’

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान  उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. अंजुम खान को मॉडलिंग का शौक है. उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है.

ऑलराउंडर शिवम दुबे आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा थे. सीजन की शुरुआत से पहले ही फरवरी में शिवम दुबे पिता भी बने थे. शिवम दुबे और अंजुम खान ने सालों एक दूसरे को सीक्रेट डेट किया था.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

28 साल के शिवम दुबे  ने अपना पहला इंटरनेशनल मैच 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. शिवम ने भारत के लिए एक वनडे और 13 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उन्होंने 35 आईपीएल मैच भी खेले हैं. इस सीजन उनके बल्ले से कई बड़ी पारी देखने को मिली थीं.

error: Content is protected !!