T20 World Cup के लिए Team India का हुआ ऐलान, ट्रॉफी जीतने के लिए उतरेंगे ये धुरंधर

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. भारतीय टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ियों को मौका मिला है, जो इस बार टीम इंडिया को ट्रॉफी जिता कर ही दम लेंगे. BCCI ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए एक मजबूत टीम इंडिया चुनी है. बता दें कि 16 अक्टूबर से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज ऑस्ट्रेलिया की धरती पर होगा. टी20 वर्ल्ड कप में भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगा.

 



फिटनेस हासिल करने के बाद स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में वापसी हुई है. अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टी20 वर्ल्ड कप के लिए चार रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, आर पंत (विककीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, वाई चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, बी कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.

स्टैंडबाय खिलाड़ी – मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर.

NEWS: India’s squad for ICC Men’s T20 World Cup 2022.

Rohit Sharma (C), KL Rahul (VC), Virat Kohli, Suryakumar Yadav, Deepak Hooda, R Pant (WK), Dinesh Karthik (WK), Hardik Pandya, R. Ashwin, Y Chahal, Axar Patel, Jasprit Bumrah, B Kumar, Harshal Patel, Arshdeep Singh

— BCCI (@BCCI) September 12, 2022

Standby players – Mohd. Shami, Shreyas Iyer, Ravi Bishnoi, Deepak Chahar

— BCCI (@BCCI) September 12, 2022

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान से

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत और पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगे. बता दें कि भारत और पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में रखा गया है. पिछली बार UAE में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान ने पहली बार इस ग्लोबल टूर्नामेंट में भारत को मात दी थी और टीम इंडिया को सेमीफाइनल से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. ऐसे में भारत एक बार फिर पाकिस्तान से बदला लेने उतरेगा.

टी-20 वर्ल्डकप 2022 में भारत के मुकाबले

भारत बनाम पाकिस्तान – पहला मैच – 23 अक्टूबर (मेलबर्न)
भारत बनाम ग्रुप ए रनर-अप – दूसरा मैच – 27 अक्टूबर (सिडनी)
भारत बनाम साउथ अफ्रीका – तीसरा मैच – 30 अक्टूबर (पर्थ)
भारत बनाम बांग्लादेश- चौथा मैच – 2 नवंबर (एडिलेड)
भारत बनाम ग्रुप बी विनर- पांचवां मैच – 6 नवंबर (मेलबर्न)

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!