Indian Railways: रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, कैबिनेट मीटिंग में मिली बोनस को मंजूरी, खाते में आएगा मोटी रकम!

Indian Railways Bonus News: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों (Railways Employees) को बड़ी खुशखबरी दी है. हो रही कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) में सरकार ने 78 दिन के बोनस (Railways bonu) को मंजूरी दे दी है यानी इस बार दिवाली से पहले 11 लाख कर्मचारियों के खाते में बोनस आने वाला है. इसके साथ ही सरकार ने गरीब कल्याण योजना को भी 3 महीने आगे बढ़ाने का फैसला लिया है.

 



 

 

 

 

नॉन गैजेट्ड कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
आज हो रही कैबिनेट की मीटिंग में सरकार ने Non Gazetted कर्मचारियों को पूरे 78 दिन के बोनस देने का ऐलान किया है. सरकार के इस फैसले से करीब 11.56 लाख नॉन गैजेट्ड कर्मचारियों को फायदा मिलेगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

 

 

 

खाते में कितने रुपये आएंगे
सरकार के इस फैसले से रेलवे पर 2000 करोड़ का अतिरिक्त खर्च आएगा. अगर बोनस के अमाउंट की बात की जाए तो एलिजिबल रेलवे कर्मचारियों को पीएलबी भुगतान के लिए निर्धारित वेतन केलकुलेशन की सीमा 7000 रुपये प्रतिमाह होगा. यानी 78 दिन का बोनस अगर खाते में आता है तो अधिकतम करीब 17951 रुपये अकाउंट में आएंगे.

 

 

 

पिछले साल भी हुआ था बोनस का ऐलान
पिछले साल की बात की जाए तो साल 2021 में भी रेलवे ने अपने कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस दिया था. एक रेलवे कर्मचारी को 30 दिन के हिसाब से 7000 रुपये बोनस बनेगा यानी 78 दिनों का करीब 18000 रुपये बोनस मिलेगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

 

 

सरकार ने पीएलबी को किया था लागू
आपको बता दें रेलवे केंद्र सरकार का पहला ऐसा डिपार्टमेंट था, जिसमें साल 1970-80 में पीएलबी को लाया गया था. रेलवे ने पीएलबी में दिए जाने वाले बोनस की जरूरत को समझा था, जिसके बाद ही इसको कर्मचारियों के लिए लागू किया गया था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

Related posts:

error: Content is protected !!