छत्तीसगढ़: पहले रमन सिंह से पूछ लें कि शराबबंदी क्यों नहीं की? बीजेपी की हुंकार रैली पर सीएम भूपेश बघेल का पलटवार

रायपुर. शराबबंदी को लेकर बीजेपी आक्रामक हो गई है। लगातार बयान देने के बाद अब धरना प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया है।

 



शराबबंदी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले रमन सिंह से पूछ लें कि प्रदेश में शराबबंदी क्यों नहीं की? प्रदेश महिला मोर्चा अगर धरना कर रही हैं तो महंगाई के बारे में भी बात कर लें। स्मृति ईरानीए हेमा मालिनी को भी बुलाएं ताकि महिलाएं पूछ सकें कि महंगाई इतनी बढ़ क्यों रही है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

शराबबंदी समेत अन्य मुद्दों को लेकर बीजेपी कांग्रेस में बयानबाजी तेज हो गई है। रमन सिंह ने आज प्रेसवार्ता कर कई अहम मुद्दों पर भूपेश सरकार पर हमला बोला। रमन सिंह ने कहा कि मैंने तो 11 हजार किलोमीटर सड़क बनाई थी, अब मुख्यमंत्री बताएं कि उन्होंने 4 साल में कितनी सड़क बनाई। हमारी सरकार 2018 तक थी, अब बताओ 4 साल में क्या क्या हुआ? पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सवाल करते हुए कहा कि राहुल गांधी सब जगह यात्रा में जा रहे हैं लेकिन छत्तीसगढ़ क्यों नहीं आ रहे हैं। क्योंकि राहुल गांधी को मालूम है कि छत्तीसगढ़ की सड़कें कैसी है, छत्तीसगढ़ की सड़कों पर वह चल नहीं सकते।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!