Janjgir Accident FIR : महाकालेश्वर मंदिर रोड के पास सायकल से स्कूल जा रही छात्रा को ठोकर मारने वाले बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज, हसौद क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के जमड़ी गांव में महाकालेश्वर मंदिर रोड के पास सायकल से स्कूल जा रही 12 वीं की छात्रा को ठोकर मारने वाले आरोपी युवक रामकृपाल उर्फ राजा कश्यप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत केस दर्ज किया है.

 



दरसअल, जमड़ी गांव के तुलेश्वर प्रसाद साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बेटी पूनम साहू सायकल से घिवरा गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल पढ़ने जा रही थी, तभी गांव के महाकालेश्वर मंदिर के पास रोड के पास पहुंची थी कि मल्दा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक क्रमांक CG 11 AS 2100 में सवार युवक रामकृपाल उर्फ राजा कश्यप तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सामने से ठोकर मार दी, जिससे पूनम साहू को चोट आई थी, जिसका इलाज जांजगीर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

फिलहाल, मामले में पुलिस ने आरोपी बाइक सवार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!