Janjgir Arrest : नाबालिग स्कूली छात्रा का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने नाबालिग स्कूली छात्रा से आते-जाते रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक अजय तिवारी को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 354 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस ने बताया, नाबालिग छात्रा ने दर्ज कराया था कि वह 14 सितंबर 2022 को शाम को स्कूल की छुट्टी होने में बाद घर जा रही थी, उसी समय आरोपी युवक अजय कुमार तिवारी बाइक में आकर नंबर मांगने पर नहीं देने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए. बेज्जती करने की नियत से झाग युक्त स्प्रे पीड़िता के चेहरे में डाल दिया. जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

मामले में पुलिस ने धाराशिव गांव के आरोपी युवक अजय कुमार तिवारी को धुर्वाकारी गांव थाना पचपेड़ी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!