Janjgir FIR : मुलमुला क्षेत्र में सरपंच पति को धमकी, पूर्व सरपंच समेत 3 पर FIR, पूर्व सरपंच ने राजनीतिक साजिश बताया, पढ़िए पूरी खबर…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया झूलन गांव में सरपंच के पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप पूर्व सरपंच सहित 3 लोगों पर लगा है और पुलिस ने केस दर्ज किया है. मामले में पूर्व सरपंच मनीष सिंगसार्वा ने इस एफआईआर को राजनीति से प्रेरित और साजिश बताया है. फिलहाल, मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



पुलिस ने मुताबिक, पकरिया झूलन गांव के सरपंच के पति विष्णु प्रसाद कश्यप ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम पंचायत के कार्यों की देखरेख करता है. अकलतरा से राजस्व मंडल की टीम पकरिया झूलन में बेजाकब्जा नापने आये थे, जो वार्ड क्रमांक 2 के आंगनबाड़ी पास नापजोख कर रहे थे, तभी गांव के बलराम नायक, कवल प्रसाद नायक एवं पूर्व सरपंच मनीष कुमार सिंगसार्वा आए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. जिसकी रिपोर्ट मुलमुला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

मामले में पुलिस ने बलराम नायक, कवल प्रसाद नायक एवं पूर्व सरपंच मनीष सिंगसार्वा के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है.

इधर, एफआईआर के बाद पूर्व सरपंच मनीष सिंगसार्वा ने कहा है कि पिछले कार्यकाल में लोगों से जुड़कर गांव के विकास के लिए कार्य किया था और अब भी वे लोगों के हित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हैं. यही वजह है कि उन्हें बदनाम करने और राजनीतिक साजिश के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है. विरोधियों ने साजिश रची है, लेकिन वे अपने मंसूबे पर सफल नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि लोगों के हितों के लिए वे लड़ते रहेंगे और उनके हित में आगे भी कार्य करते रहेंगे, भले ही विरोधियों के द्वारा राह में कितने भी रोड़े अटकाए जाएं.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!