Janjgir Student Protest : पामगढ़ ब्लॉक के स्कूल में शिक्षकों की कमी, सड़क पर उतरे छात्र, जमकर कर रहे नारेबाजी, दोनों ओर आवागमन बाधित

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ ब्लॉक के मुड़पार गांव में छात्र-छात्राएं शिक्षकों की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए हैं, जिससे पामगढ़ और जांजगीर मुख्यमार्ग में आवागमन बाधित है और दोनों ओर वाहनों की कतार लगी है.

 



 

 

 

 

 

दरअसल, मुड़पार के मिडिल स्कूल में 60 छात्र-छात्रा अध्ययनरत हैं और स्कूल में दो शिक्षक पदस्थ हैं. दोनों शिक्षकों में से एक प्रधान पाठक है, जो विभागीय कार्य में लगे रहते हैं. ऐसे में एक शिक्षक के भरोसे पढ़ाई जैसे-तैसे होती है और कक्षा के होशियार छात्रों को पढ़ाना पड़ जाता है. इधर, स्कूल में पढ़ाई प्रभावित होने से छात्र-छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया है और सड़क पर बैठ कर शिक्षकों की मांग करते जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. ।फिलहाल, मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचे हैं. इस मामले को लेकर पामगढ़ बीईओ ने बताया कि छात्र-छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी मिली है और मुड़पार मिडिल स्कूल में शिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!