JanjgirChampa News : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 43 चूजों की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर महिलाओं ने कलेक्टर से की मुलाक़ात

जांजगीर-चाम्पा. आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से बलौदा ब्लॉक अंतर्गत जाटा पंचायत के आश्रित ग्राम बहेराडीह में स्थित गौठान में महिला स्व सहायता समूह द्वारा पोल्ट्री फार्म शेड में रखे सैकड़ो मुर्गी और चूजे में से 43 चूजे की मौत हो गई। घटना की सूचना चाम्पा थाना समेत जनपद सीईओ, पशु चिकित्सा विभाग को दी. सूचना पर मृत मुर्गी के चूजों का पोस्टमार्टम किया गया. प्राकृतिक आपदा के तहत क्षतिपूर्ति राशि की मांग को लेकर जनदर्शन में कलेक्टर से मुलाक़ात की गई, जिस पर कलेक्टर ने शासन के नियमानुसार मुआवजा राशि बिहान के समूह की महिलाओं को दिलाये जाने का आश्वासन दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

बहेराडीह गोठान को भी दिया जाय सोनाली किस्म के चूजे
जय भुवनेश्वरी महिला स्व सहायता समूह बहेराडीह के अध्यक्ष पुष्पा यादव व सावित्री कंवर और गौठान प्रबंधन समिति तथा कृषक संगवारी ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉक के दो दो गौठान को सोनाली किस्म की मुर्गी की चूजा वितरित किया गया है। इस योजना के तहत बलौदा ब्लॉक के जाटा पंचायत के आश्रित ग्राम बहेराडीह के मॉडल गौठान को दिए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर को लिखित ज्ञापन सौपा गया है. उल्लेखनीय है कि यहाँ पर कड़कनाथ मुर्गी के अलावा देशी मुर्गी गिनीपॉल, व अन्य किस्म की मुर्गी पालन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

महिलाओ के इस आजीविका कारोबार को विकसित करने कलेक्टर ने भरोसा दिलाया है. मुर्गी पालन के साथ साथ बकरी पालन, मशरूम उत्पादन, सब्जी, फल, फूल खेती, मछली पालन व अन्य आर्थिक गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है. गांव की सरपंच अनिता सपन मिरी, उप सरपंच चन्दा सरवन कश्यप व सचिव जमुना सिंह नेताम ने बताया कि गौठान से लगे बहेरा तालाब और बांधा तालाब को भी समूह को मछली पालन के लिए दिया जायेगा.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!