JanjgirChampa : बिर्रा में महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना से लगे संजय नगर बिर्रा में एक व्यक्ति को महुआ शराब की बिक्री करते पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) A के तहत जुर्म दर्ज किया है.



बिर्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी राजकुमार पटेल, बड़ी मात्रा में महुआ शराब रखा हुआ है और ग्राहक की तलाश कर रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Police Action : बलौदा में 400 मुखौटा को पुलिस ने जब्त किया, दुकानदारों को दी गई हिदायत...

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी और आरोपी के कब्जे से 3 लीटर महुआ शराब को जब्त कर राजकुमार पटेल को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

error: Content is protected !!