JanjgirChampa News : 20 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी सिवनी और चांपा से गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने महुआ शराब के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.



चांपा थाना क्षेत्र के सिवनी और चांपा से दो आरोपी को पुलिस ने 6 लीटर और 14 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिवनी गांव में रामकुमार यादव, बड़ी मात्रा में शराब रखा हुआ है और बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है. पुलिस ने सिवनी गांव में दबिश दी और आरोपी रामकुमार यादव को 6 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : पीडीएस दुकान से रात में चावल बेचने ले जाने और नाबालिग लड़के के द्वारा राशन वितरण करने के वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कम्प, चाम्पा SDM के निर्देश पर खाद्य निरीक्षक जांच करने पहुंचे...

इसी प्रकार चांपा से 14 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी हेमंत राठौर को गिरफ्तार किया है और पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!