Sakti Big News : नगरदा क्षेत्र में फांसी से लटकी मिली 9वीं के छात्र की लाश, शर्ट और शरीर पर खून के धब्बे, हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाने की आशंका

सक्ती. नगरदा थाना क्षेत्र के गुढ़वा गांव में 9वीं कक्षा के छात्र की लाश फांसी से लटकी मिली है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और जांच में जुटी हुई है.

 



नागरदा थाने के एएसआई एसके बनर्जी ने बताया कि छात्र राकेश कंवर उर्फ साई बाबा, आज सुबह किरारी गांव के स्कूल जाने के लिए घर से निकला था. छात्र राकेश की लाश गुढ़वा गांव के झोरझोरा झरना के पहाड़ के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी हुई देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी.

सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पेड़ से उतरवा लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. छात्र की शर्ट और शरीर पर खून के धब्बे मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि छात्र की हत्या के बाद उसके शव को पेड़ से लटकाया गया होगा. शव के पास से छात्र की साइकिल और स्कूल बैग भी बरामद हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

उन्होंने बताया कि ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि छात्र पहाड़ पर कैसे पहुंचा और यहां वह अकेले आया था या फिर किसी के साथ. इसके अलावा क्या उसका किसी से कोई झगड़ा हुआ था या फिर कोई छात्र उसे ब्लैकमेल कर रहा था.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

आपको बता दें कि छात्र के माता-पिता मजदूरी के लिए अन्य राज्य गए हुए हैं. गांव में छात्र राकेश और उसकी बहन अपने चाचा-चाची के साथ रहते थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से छात्र की मौत के कारण स्पष्ट हो पायेगा. फिलहाल, पुलिस इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!