JanjgirChampa Thief : चांपा रेलवे कॉलोनी की सीढ़ी के पास से बाइक की हुई चोरी, चोरों के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी की सीढ़ी के पास से बाइक की चोरी का मामला सामने आया है. मामले की रिपोर्ट में पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



रिपोर्ट में सुमन कुमार काठले ने पुलिस को बताया है कि वह अपने दोस्त अजय भारद्वाज को चांपा रेल्वे स्टेशन छोड़ने को आया था, और रेल्वे कॉलोनी की सीढ़ी के पास बाईक को खड़ी कर वह अपने दोस्त को छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन के अंदर चला गया, जब सुमन कुमार काठले वापस बाइक के पास आया तो बाइक वहा खड़ी नही थी. बाइक को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है. रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!