Sakti News : पिकअप वाहन ने मारी बाइक में सवार पति-पत्नी को ठोकर, दोनों को आई गंभीर चोटें, बिलासपुर रेफर, हसौद क्षेत्र का मामला

सक्ती. हसौद थाना क्षेत्र के मल्दा गांव के सड़क पारा में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक में सवार पति-पत्नी को जोरदार ठोकर मारी है, जिससे दोनों को गंभीर चोट आई है. मामले में पुलिस ने आरोपी पिकअप वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस ने बताया, बरेकेलकला गांव के चिंताराम केवंट ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका छोटा भाई अमर केवंट और उसकी पत्नी सरोजनी केवंट, बरेकेलकला गांव से अपने ससुराल कोंहापाट बम्हनीडीह जा रहे थे, तभी दोनों एक्सीडेंट की शिकार हो गए. सूचना पर मौके पर मल्दा गांव के सड़क पारा जाकर देखा तो बाइक क्रमांक CG 11 AM 8520 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हालात में पिकअप वाहन क्रमांक CG 22 V 6657 के आगे बोनट में फंसा हुई थी. साथ ही, उससे सटा हुई एक बोलेरो गाड़ी वहां पर खड़ी थी.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

बोलेरो चालक राखी यादव ने बताया कि बिर्रा से हसौद की ओर से आ रहा तेज रफ्तार पिकअप वाहन के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पीछे से बाइक सवार पति-पत्नी को ठोकर मार दी, जिससे दोनों को गंभीर चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए जैजैपुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने बिलासपुर रेफर कर दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

मामले में हसौद पुलिस ने आरोपी पिकअप वाहन के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

Related posts:

error: Content is protected !!