Sakti Thief Arrest : चोरी के सबमर्सिबल पंप एवं तार की बिक्री कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार, मालखरौदा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने बीरभाठा चौक के पास चोरी के सबमर्सिबल पंप एवं तार की बिक्री कर कर रहे दो आरोपी को गिरफ्तार किया है और गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

 



दरअसल, मालखरौदा पुलिस को सूचना मिली कि मालखरौदा के बीरभाठा चौक के पास दो शख्स चोरी के सबमर्सिबल पंप एवं तार रखे हैं और बिक्री हेतु ग्राहक की तालाश कर रहे हैं.

इसके बाद मौके पर मालखरौदा पुलिस पहुंची और और दोनों शख्स को पकड़ा और सबमर्सिबल पंप एवं तार के बारे में पूछताछ की तो सबमर्सिबल पंप एवं तार चोरी कर बिक्री करने हेतु रखे होने की बात सामने आई. आरोपियों ने अपना नाम भरतलाल साहू, रामस्वरूप श्रीवास निवासी सलनी जैजैपुर थाना क्षेत्र का बताया.

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

पुलिस ने बिक्री हेतु रखे चोरी के सबमर्सिबल पंप एवं तार को जब्त किया है और दोनों आरोपी के खिलाफ 41 (1-4), 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है और गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Accident Death : स्कूटी और लूना में हुई टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, पामगढ़ में हुआ हादसा

Related posts:

error: Content is protected !!