Sakti Rape Arrest : नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मुख्य आरोपी और सहयोग करने वाले 2 भाई समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 आरोपी फरार, हसौद पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. हसौद पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी और सहयोगी आरोपी भाई समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है, वहीं 1 आरोपी फरार है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376 (डी), 366, 34 एवं पॉक्सो एक्ट 04, 06 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 14 सितंबर 2022 को मुख्य आरोपी संजू साहू ने घर आकर शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया. उसके बाद फिर 15 सितंबर की सुबह आरोपी संजू साहू के दोस्त यशवंत साहू, मनोज साहू अपनी बाइक में बैठाकर जबरदस्ती परसदा चौक लेकर चले गए, जहां पर संजू साहू एवं विनोद साहू खड़े थे. मुख्य आरोपी ने पीड़िता को डोंगरगढ़ ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया, जिसकी रिपोर्ट पीड़िता ने हसौद थाने में आकर मुख्य आरोपी संजू साहू समेत सहयोगी आरोपियों यशवंत साहू, मनोज साहू, विनोद साहू के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कारी गांव थाना कसडोल, जिला बलौदाबाजार से मुख्य आरोपी संजू साहू एवं सहयोगी दो भाई यशवंत साहू, मनोज साहू को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में एक आरोपी विनोद साहू फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!