Sakti Thief No Arrest : कार चोरी का मामला, 1 माह बाद भी मालखरौदा पुलिस के हाथ खाली, शिकायतकर्ता का आरोप, ‘संदेहियों के नाम बताने के बाद भी घूमा कर रही पुलिस’

जांजगीर-चाम्पा. एक माह पहले हुई कार चोरी के मामले में मालखरौदा पुलिस, चोरों को अब तक नहीं पकड़ पाई है. मालखरौदा पुलिस के हाथ अब भी खाली है.

 



शिकायतकर्ता खुबुराम कुर्रे का आरोप है कि मालखरौदा पुलिस गुमराह कर रही है. उनका कहना है कि संदिग्ध व्यक्तियों का नाम बताने के बाद भी मालखरौदा पुलिस चोरों को नहीं पकड़ रही है. चोरी के बाद कार मिशन चौक की ओर जाती हुई सीसी टीवी में कैद भी हुई है. फिर भी पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

खूबुराम कुर्रे ने बताया कि वह एक माह से मालखरौदा पुलिस का चक्कर काट रहा है और संदेहियों के बारे में बताया है, लेकिन चोरों को मालखरौदा पुलिस नहीं पकड़ पा रही है.

मामले में मालखरौदा थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. फिलहाल, कार चोरी के मामले में चोरों के बारे में पता नहीं चला है. प्रकरण में और तत्परता से आगे जांच की जाएगी और चोरी का खुलासा किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!