बहेराडीह में 11वें प्रगति महिला स्व सहायता समूह गठित, गांव के सभी महिलाएं समूह में हुये शामिल

जांजगीर-चाम्पा. जिले में बहेराडीह एक ऐसा गाँव है. जहाँ पर गांव की हरेक घर की महिलाएं, समूह में जुड़कर न सिर्फ वे प्रति सप्ताह पैसे की बचत कर समूह के सामूहिक बचत बैंक खाते में जमा कर रहीं हैं। बल्कि कोई न कोई आर्थिक गतिविधियों से जुड़े कारोबार भी कर रहीं हैं। बलौदा ब्लॉक अंतर्गत जाटा पंचायत के आश्रित ग्राम बहेराडीह भले ही छोटा सा गाँव हैं। मगर बलौदा ब्लॉक के जनपद उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव ने इस गाँव के गौठान को गोद लेकर आज यहाँ पर दस महिला स्व सहायता समूह का नेतृत्व कर रहीं हैं.

 



आज किसान स्कुल में 11 वें प्रगति महिला स्व सहायता महिला स्व सहायता समूह का गठन किया गया। इस समूह का सर्वसम्मति से डीना चौहान को अध्यक्ष नियुक्त गया। इसी तरह सचिव जयंती चौहान, कोषाध्यक्ष गंगा बाई चौहान, सदस्य सविता चौहान, दिब्या चौहान, पूर्णिमा चौहान, गंगा चौहान, माधुरी चौहान, पूर्णिमा चौहान, सरस्वती चौहान, और कुसुम चौहान आदि को नियुक्त कर बिहान से विधिवत जोड़ा गया जोड़ा।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : चैतन्य शिक्षा महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने एक दिवसीय शिविर में चलाया स्वास्थ्य, शिक्षा एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति किया जागरूक...

इस अवसर पर बलौदा जनपद उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव, छत्तीसगढ़ रुडसेटी के डोमिन असेसर मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव,राघवेंद्र नामदेव,सक्रिय महिला ललिता यादव, बैंक मित्र सुमित्रा यादव, नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन के सचिव पुष्पा यादव, महिला कमांडो सकून यादव, जय भुवनेश्वरी महिला स्व सहायता सहायता समूह के अध्यक्ष पुष्पा यादव, गंगे मईय्या महिला स्व सहायता समूह के कोषाध्यक्ष साधना यादव उर्मिला यादव विशेष रूप से उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Murder Arrest : उधारी रकम के विवाद में सिर पर पत्थर पटककर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार, तलाश में जुटी सिटी कोतवाली पुलिस...

8 महिला समूह को शीघ्र मिलेगी विधायक जनसम्पर्क निधि से दस-दस हजार रूपये
विगत 23 जुलाई को किसान स्कुल बहेराडीह का लोकार्पण करने पहुँचे क्षेत्रीय विधायक व छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने बलौदा जनपद उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव के मांग पर जय भुवनेश्वरी महिला स्व सहायता समूह समेत गंगे मईय्या महिला स्व सहायता समूह, लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह, जयभवानी महिला स्व सहायता समूह. जय शारदा महिला स्व सहायता समूह, जय गंगा महिला स्व सहायता समूह, जुली महिला स्व सहायता, जय अम्बे महिला स्व सहायता समूह आदि को दस दस हजार अपने विधायक जनसम्पर्क निधि से राशि दिए जाने की घोषणा किया था। यह राशि बहुत ही जल्दी समूह के अध्यक्ष, सचिव और उनके सदस्यों को वितरित किये जायेंगे.

इसे भी पढ़े -  Rajnandgaon Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 ASI सहित 26 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने जारी किया ट्रांसफर लिस्ट...देखिए

Related posts:

error: Content is protected !!