रस्मों के साथ बंगालन एक्ट्रेस की हुई गोद भराई, परिवार ने उतारी नज़र, इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई वीडियो

मुंबई। बिपाशा बसु मां बनने जा रही हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी मां बनने की खबरे अपने फैन्स के साथ साझा की थी। वहीं पिछले दिनों उनके प्रेगनेंसी फोटोशुट्स भी लाइमलाइट में आए थे, जिसे लेकर वे जमकर ट्रोल भी हुई थीं। वहीं हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि होने वाली मम्मी की कुछ रस्में होती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान बिपाशा भी साड़ी पहने काफी खूबसूरत दिख रही हैं।



इसे भी पढ़े -  Gold Silver Price Crash: रामनवमी पर मार्केट खुलते ही सोना-चांदी क्रैश, ₹15000 तक गिरे दाम; एक्सपर्ट ने क्या दी सलाह?

बिपाशा बसु ने जब से अपीन प्रेग्नेंसी की घोषणा की ही वे लगातार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते अपनी फोटोज शेयर कर रही है। हालांकि, बीच में उनके द्वारा शेयर की कुछ फोटोज की वजह से उन्हें ट्रोल भी किया गया था। बिपाशा बसु की गोद भराई की रस्म बंगाली रीति-रिवाज से आयोजित की गई। बारी-बारी ने बिपाशा की सभी रिश्तेदारों ने गोद भराई की। इस दौरान बिपाशा काफी एक्साइटेड नजर आई।

बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर भी कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वह अपनी बहन और मां के साथ पोज देती नजर आ रही है। बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर मां ममता बसु के साथ 2 फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा- कोशिश करूंगी की आपके जैसी ही मां बनूं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बीरभांठा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सभापति एवं प्रशिक्षण प्रभारी सुशीला सिन्हा रही मौजूद

error: Content is protected !!