Post Office की ये स्कीम्स देती हैं सुरक्षा की गारंटी, जहां निवेश में होती है मोटी कमाई. जानिए क्या है ओ स्कीम्स..

Post office profit schemes: पोस्ट ऑफिस में निवेश को लोग खूब पसंद करते हैं. इसकी एक वजह ये है कि इसमें अच्छे रिटर्न के साथ आपकी रकम की सिक्योरिटी की पूरी गारंटी रहती है. यहां निवेश में कोई जोखिम नहीं रहता है. यहां की स्कीमों की ब्याज दरें हर तिमाही तय होती है. यानी आपको पहले से पता रहता है कि आपको कब और कितना ब्याज या रिटर्न मिलने वाला है. अगर आपने अभी तक पोस्ट ऑफिस की किसी सेविंग स्कीम में निवेश नहीं किया है तो इनके बारे में जानकर आप भी अपना फ्यूचर सिक्योर कर सकते हैं.

 



 

 

 

National Saving Certificate (नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट) – NSC केंद्र सरकार द्वारा समर्थित योजना है. ये 5 साल के लॉक-इन पीरियड के साथ आती है. इसमें ब्याज सालाना चक्रवृद्धि होता है लेकिन निवेशक को इसका भुगतान मैच्योरिटी पर ही होता है. NSC लोकप्रिय पोस्ट ऑफिस सेविंग योजनाओं (Post Office Saving Scheme) में से एक है, जो धारा 80 सी के तहत टैक्स लाभ के साथ गारंटीड रिटर्न भी प्रदान करती है. यह एक निश्चित रिटर्न की पेशकश करते हुए कैपिटल को सुरक्षित रखता है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

Senior Citizen Savings Scheme (सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम) – अगर आप 60 साल की उम्र क्रॉस कर चुके हैं और बैंक की FD से ज्यादा रिटर्न के साथ ही टैक्स सेविंग का भी लाभ पाना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन स्कीम में निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम में इन्वेस्ट करने पर आपको 7.4% का ब्याज दर मिलता है. यह ब्याज हर तीन महीने के बाद डिपॉजिट पर मिलता है. इसमें कम से कम 1,000 और अधिकतम 15 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं. इसमें 5 साल तक के लिए निवेश हो सकता है.

 

 

 

Public Provident Fund Account (पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट) – पब्लिक प्रॉविडेंट फंड अकाउंट (PPF) में निवेश करने पर आपको बढ़िया रिटर्न के साथ टैक्स सेविंग का फायदा मिलेगा. आपको इस स्कीम पर 7.1% का रिटर्न कंपाउंड इन्वेस्ट के रूप में मिलता है. इस स्कीम में आप कुल 15 सालों के लिए पैसे निवेश कर सकते हैं. मिनिमम निवेश की राशि है 500 रुपये जो हर वित्त वर्ष के लिए अधिकतम 1.5 लाख रुपये हो सकती है. 3 साल के बाद आप इस पर लोन भी ले सकते हैं और 5 साल के बाद जरूरत पड़ने पर इस खाते से कुछ रकम निकाल भी सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

Sukanya Samriddhi Accounts (सुकन्या समृद्धि योजना) – यह एक ऐसी शानदार स्कीम है जिसमें आप अपनी छोटी बेटी के लिए निवेश करके मोटा फंड तैयार कर सकते हैं. ये स्कीम 7.6% का ब्याज दर देती है. इस स्कीम में आप तीन महीने की बच्ची से लेकर 10 साल तक की बेटी के लिए ये खाता खुलवा सकते हैं. इसमें आप हर साल कम से कम 250 रुपये और अधिकतम 1,50,000 रुपये तक का निवेश कर सकते हैं. इसमें निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत छूट भी मिलती है. वहीं बच्ची के 21 साल के होने के बाद आप खाते से पूरे पैसों का निवेश कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!