Janjgir Accident Death : ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक की मौके पर ही मौत, हादसे के बाद चक्काजाम और तनाव रहा, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस मौके पर

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के मेंहदी गांव में ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक युवक, बिलासपुर जिले का रहने वाला था. घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर चक्काजाम और तनाव रहा. मौके पर पुलिस टीम मौजूद है और लोगों को शांत करा लिया गया है.

 



शिवरीनारायण थाने के टीआई रविन्द्र अनंत ने बताया कि बिलासपुर जिले का रहने वाला युवक राहुल भारती, बाइक से पामगढ़ की ओर जा रहा था. वह मेंहदी गांव पहुंचा था, तभी ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे युवक राहुल भारती की मौके पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

हादसे के बाद मौके पर चक्जाजाम हो गया और तनाव रहा. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया. टीआई ने बताया कि फिलहाल, मार्ग पर आवागमन शुरू हो गया है और मामले में जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!