साड़ी-सूट छोड़ Vidya Balan ने Filmfare Awards में इस बार अपनाया बोल्ड अवतार! ड्रेस देख हैरान रह गए फैन्स..

30 अगस्त, 2022 को मुंबई में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स (Filmfare Awards 2022) होस्ट किये गए जिसमें फिल्म इंडस्ट्री और टीवी जगत के कई सितरण ने शिरकत की. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) से लेकर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और कृति सैनन (Kriti Sanon) तक, कई कलाकारों ने पहुंचकर ईवेंट में चार चांद लगाए. अवॉर्ड नाइट में एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) भी मौजूद थीं और अपने पति, प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर (Sidharth Roy Kapur) के साथ आई थीं. विद्या बालन के फिल्मफेयर लुक, उनकी बेहद बोल्ड ड्रेस ने फैन्स को चौंका दिया..

 



 

 

साड़ी-सूट छोड़ Vidya Balan ने इस बार अपनाया बोल्ड अवतार

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

विद्या बालन लगभग सभी पुराने अवॉर्ड फंक्शन्स में साड़ी या फिर सूट में नजर आई हैं और हमेशा ही काफी खूबसूरत लगी हैं. 67वें फिल्मफेयर अवार्ड्स (67th Filmfare Awards) में जब विद्या ने रेड कार्पेट पर एंट्री की तो मीडिया और उनके फैन्स उन्हें देखकर चौंक गए. साड़ी-सूट छोड़ इस बार ‘शेरनी’ की एक्ट्रेस एक बहुत बोल्ड ब्लैक ड्रेस में नजर आईं.

 

 

ड्रेस देख खुले रह गए फैन्स के मुंह

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स अभी टेलीकास्ट तो नहीं हुए हैं लेकिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें तुरंत ही वायरल हो गई हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विद्या बालन ने इस बार अवॉर्ड नाइट के लिए एक हॉट, हाई-स्लिट वाली ब्लैक ड्रेस निकाली. उनकी ड्रेस का स्लिट सामने की तरफ से, उनके थाइ तक जा रहा था जबकि नेक काफी सिंपल था. फुल स्लीव्ड ड्रेस और स्लीक बन में बंधे बाल में विद्या गजब ढा रही थीं.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

 

 

आपको बता दें कि विद्या बालन को ‘शेरनी’ (Vidya Balan Sherni) फिल्म के लिए ‘बेस्ट एक्टर फीमेल क्रिटिक्स’ (Best Actor Female Critics) का अवॉर्ड मिला है. बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स मेल ‘सरदार उद्धम सिंह’ के लिए विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को मिला है जबकि बेस्ट एक्टर पॉपुलर का अवॉर्ड रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और कृति सेनन (Kriti Sanon) ले गए.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!