नई दिल्ली – सत्य पर असत्य की जीत के लिए रावण का दहन किया जाता है। 10 शीश वाले दसानन यानि रावण को बुराई को प्रतीक माना गया है। लेकिन राजनीतिक एक ऐसा दलदल माना जाता है। जहां नेताओं को किसकी छवि दे दी जाए अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। हालाही में दशहरा के मौके पर एक पोस्टर देखा जा रहा है जिसके रावण को किरदार बिहारी दिग्गज नेता लालू यादव को देखा जा रहा है। और तो और 15 सिर वाले लालू प्रसाद यादव क पोस्टर के जरिए आरजेडी ने कुछ अलग संदेश देने की कोशिश की है। यह पोस्टर आरजेडी के एक नेता ने लगवाया है। इतना ही नहीं इस पोस्टर को आरजेडी बिहार कार्यालय के ठीक सामने लगाया गया है।
भाजपा के विरोध में दिख रहे तमाम दल
पोस्टर में लालू प्रसाद यादव के अलग-अलग सिर के रूप में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, शरद पवार, ओम प्रकाश चौटाला, अखिलेश ङ्क्षसह, अरङ्क्षवद केजरीवाल, सीताराम येचुरी, हेमंत सोरेन, शिबू सोरेन सहित अन्य नेता शामिल हैं। महिला राजद की प्रदेश महासचिव पूनम राय ने इसे बनवाया है।
पोस्टर में लालू प्रसाद यादव के अलग-अलग सिर के रूप में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, शरद पवार, ओम प्रकाश चौटाला, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, सीताराम येचुरी, हेमंत सोरेन, शिबू सोरेन सहित अन्य नेता शामिल हैं। महिला राजद की प्रदेश महासचिव पूनम राय ने इसे बनवाया है।
दिल्ली पर कब्जा कर लेने का संदेश
संदेश यह है कि ये सभी नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सत्ता पर कब्जा कर लेंगे। राजद के चुनाव चिन्ह लालटेन और जदयू के चुनाव चिन्ह तीर की चर्चा करते हुए कहा गया है कि लालटेन की रोशनी में एक-एक तीर सही निशाने पर लगाया जाएगा।
प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की भी तस्वीर
पोस्टर के एक हिस्से में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी तस्वीर है। मोदी के बारे में लिखा गया है कि वे किसी की नहीं सुनते। अपने मन की बात करते हैं। अमित शाह को इंसान से इंसान को लड़ाने वाला बताया गया है।
कृष्ण से की गई तेजस्वी यादव की तुलना
इस पोस्टर में तेजस्वी यादव को कृष्ण तो नीतीश कुमार को अर्जुन के रूप में दिखाया गया है। पोस्टर में तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार से कह रहे हैं कि आपके साथ पहले के चक्र धारी और अब के लालटेन धारी हैं। इस बार दिल्ली फतह कर लेनी है।